बीरपुर: गारा दुग्ध समिति के अध्यक्ष बने अनिल कुमार सिंह, शिवनारायण सिंह को 3 मतों से हराया
वीरपुर प्रखंड की गारा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव में अनिल कुमार सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवनारायण सिंह को तीन मतों के अंतर से पराजित किया। शाम करीब पांच बजे निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि चुनाव में कुल 58 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।