समस्तीपुर में NH-28 पर भीषण सड़क हादसा, दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर; कई लोग घायल..
#समस्तीपुर।जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो गाड़ियों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और कई लोग घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।