मोहम्मदगंज: सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पूजा समितियों से मिलकर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।