हमीरगढ़: समेलिया फाटक पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
मंडपिया निवासी श्याम सिंह मंगलवार को अपने निजी कार्य से मंडपिया से चित्तौड़ रोड की ओर जा रहा था इसी दौरान समेलिया फाटक के समीप एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को वहां मौजूद अन्य राहगीरों की मदद से निजी साधन की सहायता से उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया|