डिंडौरी: अमरपुर में शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने टीईटी परीक्षा का किया विरोध, ज्ञापन सौंपा
अमरपुर में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में टीईटी परीक्षा का विरोध करते हुए शिक्षकों ने रैली निकालकर जोरदार नारेबाजी करते हुए शनिवार दोपहर 3:00 बजे अमरपुर तहसीलदार को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा । दरअसल शिक्षक टीईटी परीक्षा का विरोध कर रहे हैं और पुरानी पेंशन की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा ।