कोल: महापौर ने अलीगढ़-रामघाट कावड़िया मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया, साफ-सफाई के लिए दिए सख्त आदेश
Koil, Aligarh | Feb 25, 2025 अलीगढ़ में महापौर प्रशांत सिंघल ने अलीगढ़ रामघाट कावड़िया मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया है। महापौर प्रशांत सिंघल मंगलवार दोपहर नगर निगम के कर्मचारियों के साथ अलीगढ़ रामघाट मार्ग पहुंचे। उन्होंने साफ अलीगढ़ रामघाट मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और नगर निगम के कर्मचारियों को सफाई के सख्त आदेश दिए हैं।