कोल: जीवनगढ़ में मजदूरी का पैसा मांगने पर मालिक ने भगाया, झूठा मुकदमा लगाने की धमकी का आरोप, थाने में की गई शिकायत
Koil, Aligarh | Feb 25, 2025 जीवनगढ़ में मजदूरी का पैसा मांगने पर मलिक ने मजदूर को भगा दिया है। स्थानीय निवासी मुशर्रफ ने बताया कि वह क्षेत्र में ही ई रिक्शा गैरेज पर काम करते थे। मलिक ने उनका 7 माह से वेतन रोक रखा था जिसमें से वह ₹15000 ले चुके हैं और ₹55000 बाकि है। आरोप की वह मालिक से पैसा मांगने गए थे तो मालिक ने उन्हें भगा दिया है और झूठे मुक़दमे में फंसाने की धमकी दी है।