कोल: अधौन में प्राथमिक विद्यालय के बाहर खेल रही बच्ची की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 25, 2025 अधौन में प्राथमिक विद्यालय के बाहर खेल रही बच्ची को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। 7 वर्षीय बुशरा कक्षा 2 में प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती थी। मंगलवार दोपहर बुशरा प्राथमिक विद्यालय के बाहर निकाल कर रोड पर खेल रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिसके चलते बच्ची की मौत हो गई।