कोल: मालवीय पुस्तकालय में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने युवती को बेरहमी से पीटा, परिजन लेकर पहुंचे जिला अस्पताल
Koil, Aligarh | Feb 25, 2025 मालवीय पुस्तकालय में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की है। युवती ने बताया कि वह शाहजमल की रहने वाली है। युवती नीट की तैयारी कर रही है जिसके चलते वह मालवीय पुस्तकालय में पढ़ाई करने आती है। मंगलवार को युवती पुस्तकालय में पढ़ने आईं थी तभी उक्त मनचले ने युवती से छेड़छाड़ की कर दी। युवती ने विरोध किया तो मनचले ने मारपीट कर दी।