कोल: संत फिदेलिस में कावड़ यात्रा की भीड़ में 5 मिनट लेट हुई छात्रा, बिना पेपर दिए वापस लौटाया, बिलखती रही छात्रा
Koil, Aligarh | Feb 25, 2025 ताला नगरी के संत फिदेलिस स्कूल में 5 मिनट लेट पहुंची छात्रा को वापस लौटा दिया गया है। वंशिका ने बताया कि जिरौली धूमसिंह की रहने वाली है और वह कक्षा 10 में पढ़ती है। वंशिका का हाई स्कूल का सेंटर संत फिदेलिस ने पड़ा है।कावड़िया मार्ग के चलते सडक पर भारी भीड़ चल रही है। भीड़ के चलते वंशिका मंगलवार को 5 मिनट देरी से स्कूल पहुंची।