अमरिया: अमरिया में पंचायत चुनाव को लेकर प्रधानों ने किया बड़ा ऐलान
अमरिया से बड़ी खबर पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार दोपहर 12 बजे अमरिया ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में प्रधानों ने साफ कहा कि अगर चुनाव में देरी हुई और दोबारा प्रशासक व्यवस्था लागू की गई, तो गांवों की लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होगी। बैठक में ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह भी मौजूद रहे।