राजपुर: बड़वानी में दशहरा दहन के लिए पुलिस ने की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की पूरी तैयारी
Rajpur, Barwani | Oct 19, 2026 बड़वानी में 20 अक्टूबर को होने वाले दशहरा रावण दहन कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया है। डीएसपी अजाक और यातायात प्रभारी विनोद बघेल के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल के आसपास वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग व्यवस्था की जांच की गई। पुलिस ने श्रद्धालुओं और नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।