मिर्ज़ापुर: विंध्यवासिनी कॉलोनी के मैदान में प्रदर्शनी के कर्मचारियों को अग्निशमन अधिकारी ने अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिया
विंध्यवासिनी कॉलोनी के मैदान में प्रदर्शनी के कर्मचारियों को अग्निशमन अधिकारी अनिल प्रताप सिंह ने अग्नि शमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिया। कर्मचारियों को बताया कि आग लगने की घटना पर किस तरह से अग्निशमन यंत्र से काबू पाया जा सकता है। समय रहते अग्निशमन यंत्र से बड़ी घटना को रोका जा सकता है।