मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली और चिल्ह कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर 3 वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कटरा कोतवाली पुलिस और चिल्ह कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम 5:00 बजे अभियान चलाकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। कटरा कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक सुखबीर सिंह ने वारंटी राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया। इसी तरह चिल्ह कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक कुर्बान अली व उप निरीक्षक सुनील कुमार ने वारंटी अमर और कन्हैया लाल सिंह को गिरफ्तार किया।