अमनौर: रसूलपुर में सब्जी खरीदकर लौट रहे व्यक्ति को अपराधियों ने मारी गोली
Amnour, Saran | Aug 14, 2026 अमनौर थानाक्षेत्र के रसूलपुर में सब्जी खरीदकर लौट रहे व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दिये जिसके बाद घायल को सदर अस्पताल से चिकित्सक ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। गुरुवार की रात्री दस बजे मढ़ौरा एसडीपीओ ने बताया कि रसूलपुर में हुस्सेपुर निवासी बजरंग प्रसाद को अपराधियों ने गोली मारी है इस संबंध में पुलिस सभी बिन्दुओं पर कार्यवाई कर रही है।