चित्रकूट, लगातार बारिश से गुफा में बढ़ा पानी का रिसाव, ज्वाइंट वाले पत्थर गिरने की आशंका, वैज्ञानिक जांच तक गुफा बंद
बारिश के दौरान गुफाओं और चट्टानी क्षेत्रों में पानी का रिसाव बढ़ने से कमजोर अथवा ज्वाइंट वाले पत्थरों के खिसकने और गिरने की आशंका रहती है। इस वर्ष लगातार हुई बारिश के कारण गुप्त गोदवरी में पानी का रिसाव सामान्य से अधिक होने के चलते पत्थरों के गिरने की घटना सामने आई है। गुप्त गोदावरी प्राकृतिक गुफा है और यहां जल का प्रवाह भी रहता है। हालांकि पत्थर गिरने की वास्तविक वजह और गुफा की संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर अंतिम निष्कर्ष वैज्ञानिक अथवा विशेषज्ञ जांच के बाद ही निकाला जायेगा। जब तक विशेषज्ञों की जांच और रिपोर्ट सामने नहीं आती, तब तक श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गुफा को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Sep 25, 2026