लखीसराय। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर केएसएस कॉलेज, में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार की दोपहर 1,12 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिविर का उद्घाटन प्रो. अमित कुमार, विकास कुमार एवं प्रो. अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया।