नया बाजार स्थित किऊल नदी तट पर 2 मई से आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ पर मौसम की मार साफ दिखाई दे रही है। बुधवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे हुई बारिश और बीते दिनों आई तेज आंधी-पानी ने महायज्ञ की रौनक को काफी हद तक फीका कर दिया है।बारिश के कारण यज्ञ स्थल पर लगाए गए पंडाल और दुकानो को नुकसान पहुंचा है।