जमुई: चौकिटांड़ में बुखार से पीड़ित व्यक्ति को सुई देने के बाद हुई मौत, परिजनों ने चिकित्सक का घेराव किया
Jamui, Jamui | Feb 14, 2025 चौकीटांड़ गांव में गुरुवार की देर रात 10:30 बजे झोलाछाप चिकित्सक द्वारा सुई देने के बाद बुखार से पीड़ित मो. जब्बार अंसारी की मौत होने का मामला सामने आया है। मामले में परिजन व ग्रामीणों ने छोला छाप चिकित्सक जयकुमार पाल का घेराव कर लिया और आक्रोश जताने लगे। उंसके बाद शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे थाना में आवेदन दिया गया है।