जमुई: अमरथ गांव में पड़ोसी ने महिला को पीटकर किया घायल, उसे सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 14, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में शुक्रवार की रात 9:00 बजे बाइक गिराने का आरोप लगाकर पड़ोसी उत्तम यादव ने टुनटुन यादव की पत्नी अनीता देवी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे अनीता देवी बुरी तरह घायल हो गई। जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।