PBM अस्पताल में प्रसूता शारदा की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शारदा की मौत के बाद परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चरी के बाहर धरना दे दिया। वे शव उठाने को तैयार नहीं हैं।
*वार्ता विफल, धरना जारी*
संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा से हुई वार्ता असफल रही। वार्ता के दौरान जिला कलेक्टर निशान्त जैन और ADM उम्मेद सिंह रत्नु भी मौजूद रहे। परिजन लापरवाही करने वाले स्टाफ पर कार्रवाई, संविदा पर नौकरी और आर्थिक मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।
*कांग्रेस नेताओं का समर्थन*
धरने में कांग्रेस प्रभारी शिमला नायक, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, विधायक सुशीला डूडी, पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला, कांग्रेस नेता लक्ष्मण कड़वासरा, राजेंद्र मूंड, मंगलाराम गोदारा, राजेंद्र बापेउ, सीताराम नायक और भंवर कूकना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
परिजनों का कहना है कि PBM में दूसरी प्रसूता की मौत से लापरवाही सा�