मानपुर: बांधवगढ़ में 21 दिवसीय अंग्रेजी संभाषण प्रशिक्षण संपन्न, गाइड्स ने दक्षता पाई
Manpur, Umaria | Sep 29, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रोफेशनल बनाने की दिशा में म.प्र. इको टूरिज्म बोर्ड के मार्गदर्शन मे आयोजित 21 दिवसीय इंग्लिश स्पीकिंग गाइड प्रशिक्षण का आज समापन हुआ। तीन चरणों में आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 100 गाइड्स एवं पर्यटन स्टाफ ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।