गोंडा हरिगढ़ में रामलीला के मंच पर सजी सुलोचना सती और अहिरावण वध की भव्य लीला, अतिथियों ने किया राम पूजन
अलीगढ़: जिला अलीगढ़ के ब्लॉक गोंडा में आदर्श रामचरित प्रदर्शन समिति गोंडा (हरिगढ़) की ओर से आयोजित रामलीला में रविवार को क्षेत्र के गणमान्य लोग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने राम पूजन और आरती के साथ किया।
मुख्य अतिथि और गणमान्य उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर की माताजी एवं स्व. श्री राजवीर दिलेर की पत्नी श्रीमती रजनी दिलेर, साईं ग्रुप प्रॉपर्टी डीलर से पंकज 'साईं राम भैया', मास्टर संतोष कुमार राणा, देवेंद्र सिंह, मास्टर राजकुमार, मास्टर राजवीर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी शशि कुमार, ग्राम विकास अधिकारी रवि कुमार, तथा पाईन्दापुर से नरेंद्र प्रधान, हरेंद्र और दामोदर सिंह उपस्थित रहे।
साथ ही तालनगर से प्रदीप सिंह व महिपाल सिंह, भूरियागढ़ी से गोपाल चौधरी व निहाल सिंह, हसनगढ़ से टिंकू प्रधान, पाईन्दापुर से रन्नो और भडीरा से राजेंद्र सिंह ने भी शिरकत की। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को राम नाम का पटका पहनाकर और राम दरबार की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
कलाकारों ने मोहा मन
रामलीला मंच पर श्री शिव कृपा आदर्श रामलीला मंडल, बरखेड़ा कारोली (राजस्थान) के कलाकारों ने सुलोचना सती और अहिरावण वध की लीला का बहुत ही भव्य और सजीव मंचन किया। कलाकारों के बेहतरीन अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कमेटी के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम को सफल बनाने में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धर्मा भैया, महामंत्री रजत उपाध्याय, कोषाध्यक्ष संतोष माधव, सह कोषाध्यक्ष सचिन कुमार, उपाध्यक्ष लोकेश भज्जी, घंसू गुप्ता, राजू उपाध्याय, चितरंजन वार्ष्णेय, यश वार्ष्णेय और टिंकल उपाध्याय सहित समस्त पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
कृष्ण कुमार पत्रकार Aligarh Police Hirdesh Chaudhary Neeraj Kumar Tarun Varshney Abhishek Paliwal Rajat Upadhyay BJP हिंदू सम्राट धर्मा भैया
Koil, Aligarh | Oct 20, 2026