#अलीगढ़ में हलवाई की हत्या का आरोपी विक्रांत गिरफ्तार, ऑडी कार से बाइक में टक्कर मारने का आरोप, बन्नादेवी पुलिस ने सीसीटीवी से दबोचा, पूरी मामले की SSP ने दी जानकारी,अलीगढ़। हलवाई मनोज हत्याकांड में बन्नादेवी पुलिस ने आरोपी विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया है। 21 अक्टूबर को ऑडी कार से बाइक में टक्कर मारकर मनोज की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने आरोपी विक्रांत को बन्नादेवी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मामले में मुकदमा संख्या 782/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। ऑडी कार के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
#Aligarh #AligarhPolice #SSPNeerajJadaun #Arrested #CrimeNews #AligarhNews #BreakingNews
Koil, Aligarh | Oct 23, 2026