राजनांदगांव: डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम आरी में शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे एक व्यक्ति पर पुलिस ने की कार्रवाई
राजनांदगांव के डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए सुविधा उपलब्ध करा रहा है।जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा ग्राम आरी में पहुंचकर एक आरोपी को पकड़ा गया जिसके पास से पुलिस ने एक नग शराब और अन्य सामान बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 36 (C) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।