जहानाबाद: नगर परिषद भवन में जनगणना 2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
जहानाबाद नगर परिषद के पुराने भवन में भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संग्रहण और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।