आलमनगर: बिहार बदलाव यात्रा: रविवार को आलमनगर पहुंचे प्रशांत किशोर, सभा को किया संबोधित, उदय सिंह भी थे मौजूद
आलमनगर के पानी टंकी मैदान में बिहार बदलाव यात्रा के तहत जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राज्य व केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए लोगों से अपील किया है कि अगले चुनाव में अपने बच्चों की शिक्षा के बारे में सोचते हुए ही वोट करें। मौके पर लोकप्रिय अंगिका गायक सुनील छैला बिहारी ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।