आलमनगर: रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर में फिर चली गोली, एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में इलाज जारी
अज्ञात अपराधियों ने राजद नेता इंजीनियर नवीन निषाद के ममेरे भाई को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना उस वक्त घटी जब रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर चौक पर लापो कुमार दो व्यक्ति के साथ कुर्सी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार कर जख्मी कर दिया। फिलहाल हायर सेंटर में घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।