गोह: बख्तियारपुर मध्य विद्यालय में छात्रा से पैर दबवाने के आरोप को प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया बेबुनियाद
Goh, Aurangabad | Sep 16, 2026 गोह प्रखंड के मध्य विद्यालय बख्तियारपुर में छात्रा से पैर दबवाने के आरोप को लेकर मामला लगातार चर्चा में है। इस मामले में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश कुमार ने बुधवार को अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बच्चों से जबरन इस तरह की बातें कहलव