#संगरिया नगर पालिका की ओर से जनहित में अपील
स्वच्छ शहर - सुंदर शहर सुंदर शहर - स्वस्थ शहर
संगरिया की आवाज़।
समस्त सम्मानित शहरवासियों से विनम्र अपील प्रिय नगरवासियों, हमारा शहर हमारी पहचान और हमारा गौरव है। इसे स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर पालिका आप सभी से अनुरोध करती है कि शहर के विकास एवं जनहित में निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें।
* स्वच्छता बनाए रखें - कूड़ा-कचरा सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें। • कचरा हमेशा निर्धारित कूड़ेदान या कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें। अपने घर, दुकान एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें।
* यातायात व्यवस्था में सहयोग करें अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। - - - मुख्य बाजारों एवं सड़कों पर अनावश्यक अतिक्रमण न करें। यातायात नियमों का पालन करें और रास्तों को सुचारू बनाए रखने में सहयोग दें।
* प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में सहयोग करें प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। खरीदारी के लिए कपड़े या जूट के थैले अपनाएँ। - प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर न फेंकें और पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनें।
आपका छोटा सा सहयोग
शहर में बड़ा बदलाव ला सकता है। आइए, हम सब मिलकर अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर, प्लास्टिक मुक्त एवं यातायात की दृष्टि से सुव्यवस्थित बनाने का संकल्प लें। हमारा शहर - हमारी शान, स्वच्छता से बढ़े इसका मान!
#जनहित में जारी
अध्यक्ष नगर पालिका, संगरिया
Suman Rani , Sanjeev Kumar Soni सुमन संजीव सोनी
उपाध्यक्ष नगर पालिका, संगरिया
#पारूल_महेश्वरी
पालिका संगरिया
#पवन_कुमार , अधिशाषी अधिकारी न.पा. संगरिया
संगरिया की आवाज़