🪔✨ दीपावली की रौनक से जगमगाया संगरिया शहर, दुकानों की आकर्षक सजावट ने बढ़ाई त्योहार की खूबसूरती! ✨🪔
संगरिया की आवाज़
दीपावली के पावन पर्व पर संगरिया शहर में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला। नगर पालिका अध्यक्ष Suman Rani श्रीमती सुमन संजीव सोनी Sanjeev Kumar Soni के नेतृत्व में आज श्रीमती तेजेन्द्र कौर, श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्रीमती रीना महंत, श्रीमती अनिता करवा, श्रीमती अनसुईया बिश्नोई एवं श्रीमती मनीषा गोयल ने पूरे शहर का भ्रमण कर विभिन्न बाजारों में दुकानों की आकर्षक सजावट का निरीक्षण किया।
व्यापारियों द्वारा दीपावली के अवसर पर की गई शानदार सजावट, रोशनी और रचनात्मकता ने शहर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। इस पहल का उद्देश्य व्यापारियों में उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।
🎁 विजेता पुरस्कारों की घोषणा जल्द!
दुकानों की सजावट प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा आगामी एक-दो दिनों में की जाएगी। सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
नगर पालिका की इस सकारात्मक पहल से निश्चित रूप से स्थानीय व्यापारियों का उत्साह बढ़ेगा और संगरिया की दीपावली की रौनक और भी खास बनेगी।
🌸 आइए, मिलकर अपने संगरिया को स्वच्छ, सुंदर और रोशनी से जगमगाता शहर बनाएं।
🪔 सभी शहरवासियों एवं व्यापारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
Vijay Singh Beniwal ✍️
संगरिया की आवाज़।