हरिद्वार: निजी कंपनी ने रौशनाबाद कार्यालय में SSP परमेंद्र डोभाल को सौंपे 85 स्लाइडिंग बैरियर, विभिन्न थानों को किए जायेंगे वितरित
हरिद्वार पुलिस को 85 स्लाइडिंग बैरियर मिले हैं। सिडकुल स्थित निजी कंपनी के पदाधिकारियों ने रौशनाबाद कार्यालय पहुंचकर SSP परमेंद्र डोभाल को यह बैरियर सौंपे। कांवड मेले और तमाम स्नान पर्वों पर इन बैरियर को जगह-जगह लगाया जाएगा और सभी थानों को यह वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर SSP परमेंद्र डोभाल ने निजी कंपनी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।