हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सुमन नगर में हुई वाहन चोरी का किया खुलासा, रेगुलेटर पुल से तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सुमन नगर में हुई वाहन चोरी का खुलासा कर दिया है। वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम गुरुसेवक, लक्ष्मण सैनी और मनोज नेगी हैं। तीनों ही आरोपी रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं, जिनके कब्जे से चोरी की गई महिंद्रा पिकअप गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।