हरिद्वार: लोकसभा चुनाव को लेकर रानीपुर कोतवाली पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स ने कई क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च
लोकसभा चुनाव को लेकर रानीपुर कोतवाली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने आज जमालपुर, सुमननगर और दादूपुर गोविंदपुर समेत कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स और रानीपुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह समेत पुलिस के कई जवान भी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई।