रामगढ़: बाम्बोली गांव में शिकायत के बाद PWD विभाग जागा, एक किलोमीटर तक सड़क किनारे चला सफाई अभियान, 181 पोर्टल पर की गई शिकायत
Ramgarh, Alwar | Nov 13, 2026 ग्रामीण की शिकायत के बाद आखिरकार पीडब्ल्यूडी विभाग की नींद खुल गई। रामगढ़ पंचायत समिति की बाम्बोली ग्राम पंचायत में हिंगोटिया के बास तक सड़क के दोनों तरफ सफाई अभियान चलाकर रास्ते को साफ कराया गया। विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क किनारे उगी घास, पड़ी लकड़ियां और अन्य सामान हटाया।