#NAGAURPOLICE
#SP Office Nagaur
1. थाना पांचौड़ीः- श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर के निर्देशन में अवैध लाईम स्टोन खनन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए दौराने गश्त सरहद भेड़ से अवैध लाईम स्टोन खनन में प्रयुक्त 01 एलएनटी मशीन एवं सरहद भूण्डेल से अवैध रूप से लाईम स्टोन परिवहन करते हुए 01 ट्रैक्टर मय ट्रोली को डिटेन कर, खनिज विभाग को सूचित किया गया।
2. थाना श्रीबालाजीः- श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर के निर्देशन में नाबालिग बालिका के अपहरण के प्रकरण में नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी आदेश को कस्बा नोखा, बीकानेर से दस्तयाब कर, गिरफ्तार किया गया। आरोपी दिनांक 13.07.2026 को प्रार्थीया की नाबालिग पुत्री को शादी की नियत से बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। अपहृत बालिका को पूर्व में दस्तयाब किया जा चुका है।
@IgpAjmer
@PoliceRajasthan