दिल्ली एयरपोर्ट में जबरन घुसने की कोशिश, CISF ने युवक को दबोचा
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के सुरक्षा व्यवस्था तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। हालांकि, मुस्तैद CISF जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को कुछ ही सेकंड में पकड़ लिया।
जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया युवक हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला कुणाल है, जो एथलीट है और पश्चिम बंगाल में ट्रेनिंग करता है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि उसे हर हाल में विदेश जाना था। इसी सनक में उसने एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट से जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया।
घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। CISF की ओर से जारी वीडियो में युवक सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर अंदर भागता दिखाई दे रहा है। तभी क्विक रिस्पॉन्स टीम के जवान मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया।
CISF ने युवक को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। �