भंडरा: लोहरदगा पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कहा- BJP राष्ट्र निर्माण का अभियान है
लोहरदगा में भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार दोपहर लगभग दो बजे होटल नोवेल्टी सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने की। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण एवं वंदे मातरम् गीत के साथ हुई।