मानपुर: कसेरु गांव के खेतों में घुसे जंगली हाथी, वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से जंगल की ओर खदेड़ा
Manpur, Umaria | Sep 8, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत कसेरू गांव के खेतों में जंगली हाथी घुस गए। हाथियों के झुंड ने इस दौरान खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से जंगली हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया और अब उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।