डूंगरपुर। जिले की धंबोला थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाम का तालाब गांव में एक खेत से 2.984 किलोग्राम गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में घर के पास खेत में अवैध रूप से गांजा उगाया गया है। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर आरोपी रमण (63) पुत्र लेहरी पारगी को पकड़ा। जुर्म कबूलने पर पुलिस ने गांजे के पौधे उखाड़कर जब्त किए और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।
#DungarpurNews #Dhambola #DhambolaPolice #NDPSAct #RajasthanPolice