चौसा: चौसा में विधानपरिषद उपचुनाव में 97.29% मतदाताओं ने किया मतदान
Chausa, Buxar | May 13, 2026 भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानपरिषद के उपचुनाव के लिए मंगलवार को चौसा प्रखंड मुख्यालय में मतदान शांतिपूर्वक 4:00 अपराह्न में संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक बिना किसी बाधा के चली। मतदान के दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मतदाताओं ने उत्साह से हिस्सा लिया।कुल 148 में 144 मतदान पड़ा।