गाज़ियाबाद: थाना वेव सिटी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा और कार बरामद
थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब 6 बजे हटाया का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे रविन्द्र उर्फ लाल और कविंद्र नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को मैनुअल इनपुट की मदद से काली माता मन्दिर आदित्य वर्ल्ड सिटी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 1 तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस व एक कार बरामद हुई है।