गाज़ियाबाद: मुरादनगर व मधुबन बापू धाम पुलिस ने 50 हजार के इनामी शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट की ज्वैलरी बरामद
स्वाट टीम ग्रामीण जोन, थाना मुरादनगर व थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब 4 बजे गाजियाबाद के अलग अलग इलाकों में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले फरार चल रहे जितेन्द्र उर्फ रवि उर्फ विजय नाम के 50 हजार के ईनामी शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया।