गाज़ियाबाद: थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की सोसाइटी में उर्दू पढ़ाने जा रहे टीचर को 'जय श्री राम' न बोलने पर लिफ्ट से बाहर किया गया
गाजियाबाद की थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित पंचशील सोसाइटी में उर्दू पढ़ाने वाले मोहम्मद आलमगीर नाम के शिक्षक ने आरोप लगाया है कि जय श्रीराम न बोलने पर उसे लिफ्ट से बाहर कर दिया। इसके साथ ही उसे सोसायटी से बाहर कर दिया। जबकि वह वहां पर पढ़ाने जाता है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।