गाज़ियाबाद: अंकुर विहार थाना पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद की 7 चोरी की मोटरसाइकिल
थाना अंकुर विहार पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान व मुखबिर की सूचना के आधार पर बुधवार शाम करीब 5 बजे सन्नी और विजय उर्फ विक्की नाम के 2 शातिर चोरों को किकडो के पास से थाना क्षेत्र अंकुर विहार से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों की निशांदेही पर दिल्ली व यूपी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।