नाथनगर: राघोपुर गांव में ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आधा दर्जन घायल
नाथनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गई। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।