अंबाह: पीजी कॉलेज अम्बाह में विश्व हिंदी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
Ambah, Morena | Jan 10, 2025 पीजी कॉलेज अंबाह में आज शुक्रवार दोपहर 4बजे विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के पूजन अर्चन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन भाषा परिषद की परामर्शदाता डॉ.अभिलाषा श्रीवास्तव ने किया।आयोजन में डॉक्टर शशि बल्लभ शर्मा ने उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व को समझाया।