अंबाह: मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के तहत वार्ड 13 में वन विभाग परिसर में शिविर का आयोजन
Ambah, Morena | Jan 10, 2025 मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत आज शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक न.पा. वार्ड 13 वन विभाग परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। सबसे पहले नपाकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।