अंबाह: वार्ड 12 में जन कल्याण शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे SDM रामनिवास सिकरवार, लोगों की समस्याओं का किया मौके पर निराकरण
Ambah, Morena | Jan 9, 2025 नगर पालिका अन्तर्गत वार्ड 12 में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का आज आयोजन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश में चल रही केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए शिविर आयोजित किया गया। इसमें आज 54 हितग्राहियों को लाभ दिया गया।