अंबाह: जिलाधीश के आदेश के बाद रामनिवास सिंह सिकरवार ने अंबाह SDM का पदभार संभाला
Ambah, Morena | Jan 8, 2025 नवागंतुक एसडीएम रामनिवास सिंह सिकरवार ने आज बुधवार दोपहर2 बजे पदभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की।ज्ञात रहे कि रामनिवास सिंह सिकरवार को राजस्व विभाग तथा प्रशासन में कार्य करने का लंबा अनुभव है। मुरैना से स्थानांतरण के बाद वह अंबाह आये हैं।